फरी, चाकू, तलवारें और टोपीदार बंदूक के साथ 11 लोग गिरफ्तार
जोधपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से माइनर एक्ट को लेकर विशेषतौर पर अभियान चलाया गया। पुलिस की गठित टीमों ने जिला पूर्व एवं पश्चिम में धारदार हथियारों की धरपकड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट में प्रकरण बनाए। पुलिस ने धारदार फरी, चाकू, तलवारें एवं टोपीदार बंदूक को बरामद किया।
बनाड़ पुलिस के अनुसार तिंवरी चौकी प्रभारी एसआई प्यारेलाल ने ओसियां चौराहा तिंवरी में जेठाराम को गिरफ्तार कर धारदार फरी जब्त की। इसी तरह उदयमंदिर थाने के एएसआई मदनलाल ने रोडवेज बस स्टेण्ड के पास में शॉपिग सेंटर दर्पण सिनेमा के पीछे रहने वाले हसमुद्दीन उर्फ भूरिया को पकड़ चाकू जब्त किया। एएसआई बाबूलाल ने रोडवेज बस स्टेण्ड के पास ही उदयमंदिर आसन निवासी अजालुद्दीन को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया।
महामंदिर थाने के एसआई गोविंदराम ने न्यू सब्जी मंडी भदवासिया में कादरी चौक मदेरणा कॉलोनी निवासी नजीर को पकड़ा और चाकू जब्त किया। वहीं एएसआई जयकिशन ने कादरी चौक मदेरणा कॉलोनी के अकरम को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया।
प्रतापनगर सदर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने जूडियो शो रूम के पास में पीपाड़शहर के सिलावटों का बास निवासी मोहिन खां को चाकू के साथ पकड़ा। प्रतापनगर पुलिस थाने के एसआई श्रवण कुमार ने आखलिया चौराहा स्थित बच्छराज यूनिफार्म के पीछे कबीर नगर भील बस्ती निवासी मो. अयान को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया। वहीं सूरसागर थाने के हैडकांस्टेबल रामेश्वरलाल ने गेंवा बाइपास रोड पर पुरानी भील बस्ती के भरत को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया। जबकि एएसआई श्रवण कुमार ने कालीबेरी अंबेडकर कॉलोनी निवासी हेमाराम को पकड़ा और दो तलवारें जब्त की। सरदारपुरा थाने के एएसआई हनुमानराम ने ओलंपिक- एमजीएच रोड पर चहेलों की गली मेड़ती गेट निवासी नदीम को गिरफ्तार करते हुए चाकू बरामद किया। बासनी पुलिस थाने के एसआई त्रिलोकदान ने सांगरिया एरिया में चाकू लेकर घूम रहे पटेल नगर सांगरिया निवासी मो. राहिल को पकड़ा।
इधर राजीव गांधी नगर थाने के एसआई राजूराम ने नाथों की ढाणी राजवा निवासी कैलाशनाथ से एक मुंह वाली टोपीदार बंदूक को बरामद किया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम का केस दर्ज किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

