home page

दस लाख के अष्टधातु मूर्तियाें की चोरी का खुलासा, दो चोर व खरीददार गिरफ्तार

 | 
दस लाख के अष्टधातु मूर्तियाें की चोरी का खुलासा, दो चोर व खरीददार गिरफ्तार


कानपुर, 07 मार्च (हि.स.)। नौबस्ता थाना क्षेत्र में बर्तन की दुकान से दिनदहाड़े करीब 10 लाख रुपये कीमत की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी करने वाले दो शातिर चोरों और चोरी की मूर्तियां खरीदने वाले दुकानदार समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने चोरी की मूर्तियां कानपुर देहात के रहने वाले एक बर्तन कारोबारी को बेच दी थीं। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शनिवार को बताया कि यशोदा नगर के वाले राजकुमार साहू की नैबस्ता इलाके में साहू बर्तन भण्डार के नाम से दुकान है। चार मार्च को दुकान के पीछे हिस्से के सोने चले गए। जबकि उनका बेटा सुजीत बाहर से कुंडी लगाकर कहीं चला गया। कुछ देर बाद एक युवक आया और वह दुकान का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद दुकान में रखी मूर्तियां पूजन समाग्री और गुल्लक में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद लेकर रेकी कर रहे अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गया। जब पीड़ित सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगवाये गए करीब 140 कैमरों की सहायता से हनुमंत विहार निवासी विवेक दीक्षित और शिव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों ने पूछताछ में बताया कि सभी मूर्तियों को गजनेर के रहने वाले बर्तन व्यापारी अनिल कुमार को बेची थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप