डुप्लीकेट क्रेडिट कार्ड से 1.08 लाख रुपये पार, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
चार बार में खाते से निकाली रकम, साइबर सेल कर रही जांच
हमीरपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिजनौड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति के एचडीएफसी बैंक खाते से डुप्लीकेट क्रेडिट कार्ड के जरिए 1.08 लाख रुपये निकालने का मामला शनिवार को सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित चंद्रपाल के मुताबिक, उसका बैंक खाता एचडीएफसी की बांदा शाखा में है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने डुप्लीकेट क्रेडिट कार्ड के जरिए चार बार में रकम निकाल ली। 20 मई को पांच हजार, 21 मई को 99 हजार और 26 मई को दो बार में दो-दो हजार रुपये निकाले गए। मोबाइल पर लेनदेन के संदेश आने पर पीड़ित को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। शनिवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

