home page

तीन घरों में नकदी सहित दस लाख के गहने चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 | 
तीन घरों में नकदी सहित दस लाख के गहने चोरी, जांच में जुटी पुलिस


फतेहपुर, 21 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी सहित करीब दस लाख रुपये के गहनें चोरी कर ले गये। चोर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर कदीम गांव में बीती रात चोर पहले गांव निवासी नरेन्द्र के घर में घुसे, जहां से करीब एक लाख रुपये के गहने और लगभग आठ हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने सीढ़ी लगाकर अशोक उमराव के घर में प्रवेश किया और वहां से जरूरी कागजात व करीब 5500 रुपये नकद पार कर दिए। अंत में पड़ोसी मनोज उमराव के घर घुसे, जहां से करीब 32 हजार रुपये नकद के साथ मंगलसूत्र, हार, अंगूठी समेत सोने-चांदी के लगभग दस लाख के कीमती गहने चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि चोरों ने बाहर से दरवाजे बंद कर घर के लोगों को कमरों में कैद कर दिया था, जिससे किसी को घटना की भनक तक नहीं लग सकी। घटना की सूचना पर देवरी चौकी व जाफरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। गांव में चोरी की इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय ने बताया कि थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाएं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार