home page

(अपडेट) फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर करोड़ो की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय दिल्ली गिरोह का फरार मास्टर माइंड गिरफ्तार

 | 
(अपडेट) फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर करोड़ो की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय दिल्ली गिरोह का फरार मास्टर माइंड गिरफ्तार


रायपुर, 22 मार्च (हि.स.)। नोएडा के गौर माल में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर देश भर में करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले दिल्ली गिरोह का फरार मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने इसके तीन अन्य साथियों को दो दिन पहलेे ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित बीमा पॉलिसी की मैच्योर राशि उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करते थे।

मुजगहन क्षेत्रांतर्गत निवासी परमजीत सिंह चड्डा को बीमा पॉलिसी की मैच्योर राशि उपलब्ध कराने का झांसा देकर शिकार बनाया था। इन लोगों ने चड्डा से दो साल पहले नवंबर 24 में 9,60,000 रूपये की ठगी की थी। इस गिरोह का मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार उर्फ राजीव फरार था। तीन साथियों की गिरफ्तारी के बाद इसके लिए पुलिस टीम दिल्ली में कैंप कर रही थी और राजीव सिंह निवासी वसुंधरा गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। इनसे देश के अन्य राज्यों में भी ठगी की घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्रकरण में पूर्व में गिरोह के 3 आरोपित अनिल कुमार निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, अजय तिवारी निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश तथा रिंकू सिंह निवासी शाहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 नग मोबाइल फोन जब्त कर आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया है। आरोपितों के विरूद्ध थाना मुजगहन में धारा 318(4) बीएनएस 61डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर