home page

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

 | 
हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग


जोधपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऋषभ हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही देखा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

सूचना मिलते ही बोरानाडा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री में हैंडीक्राफ्ट का सामान, लकड़ी और केमिकल होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर भारी मात्रा में तैयार माल और कच्चा माल रखा था, जो जलकर खाक हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश