home page

हेलमेट चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

 | 
हेलमेट चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार


गुवाहाटी, 21 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की दिसपुर पुलिस ने हेलमेट चुराने के आरोप में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र इलाके के छयमाइल इलाके में पार्क की गई स्कूटी और बाइक से हेलमेट चुराने के आरोप में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार चोरों की पहचान जयनगर के अमित दास (21), छयमाइल के बहादुर क्षेत्री (50) और नरकासुर हिल टॉप के समिनुल रहमान (18) के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी