home page

सूने मकान का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी, 48 घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
सूने मकान का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी, 48 घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार


सूने मकान का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी, 48 घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार


सूने मकान का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी, 48 घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार


- आमानाका में बड़ी चोरी का खुलासा, सोने-चांदी और नगदी समेत 60 लाख का माल बरामद

रायपुर, 8 अगस्त (हि.स.)। आमानाका थाना क्षेत्र के सरोना स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, अरिहंत नगर सरोना निवासी रविकांत गुप्ता 28 जुलाई को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।

घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के साथ संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार जांच के बाद पुलिस ने करण तांडी उर्फ केडे (21)और लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी (19) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आमानाका थाने में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित पहले भी चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपित लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी के खिलाफ पंडरी थाने में भी चोरी का मामला दर्ज है और वह उस मामले में फरार चल रहा था। दोनों आरोपित पंडरी मोवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अब उस मामले में भी उसकी गिरफ्तारी करेगी।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया की निगरानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर