सुलतानपुर :पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर घायल
सुलतानपुर, 22 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ के दौरान जौनपुर का शातिर गौकश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायन ने शुक्रवार को बताया कि आज भोर के समय थाना अखंड नगर पुलिस ने आरोपित ग्राम रायपुर में घेराबंदी किया गया । जवाब में उसने पुलिस टीम पर फायर किया । पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा हेतु बदमाशों पर फायर किया, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम मोहम्मद अनवर, पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी पतेला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर है और उसकी उम्र 30 वर्ष है। पूर्व में भी उसके खिलाफ गौकशी के कुछ अभियोग पंजीकृत हैं और लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे उसके ऊपर पंजीकृत हैं। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर का और एक कारतूस जिंदा बरामद हुआ है। इलाज हेतु उसको सीएचसी अखंड नगर भेजा गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

