home page

सिरसा: पंजाब का नशा तस्कर सिरसा में गिरफ्तार, 50 लाख की हेरोइन पकड़ी

 | 
सिरसा: पंजाब का नशा तस्कर सिरसा में गिरफ्तार, 50 लाख की हेरोइन पकड़ी


सिरसा, 25 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से एक नशा तस्कर को करीब 50 लाख रुपये की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान पंजाब के जिला मुक्तसर निवासी हरजिंद्र सिंह के रूप में हुई है।सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बुधवार को बताया कि सीआईए स्टाफ सिरसा की पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव चक्क साहिबा क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 266 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन पंजाब के लोहगढ़ क्षेत्र से लेकर आया था और उसे सिरसा व आपसाप के क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में था। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के सार्थक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। नशा तस्करी के नेक्सस को तोडऩे और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के नेक्सस को तोडऩा तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma