home page

राशन डीलर पर 312 क्विंटल गेहूं गबन करने का आरोप

 | 
राशन डीलर पर 312 क्विंटल गेहूं गबन करने का आरोप


जोधपुर, 26 मार्च (हि.स.)। शेरगढ़ थानान्तर्गत हनवंतनगर में सरकारी राशन के गेहूं में गबन का मामला सामने आया है। एक राशन डीलर पर 312 क्विंटल दो किलो गेहूं के गबन का आरोप है। इस संबंध में शेरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि जिला रसद कार्यालय जोधपुर द्वितीय के प्रवर्तन अधिकारी वीरमदान पुत्र हुकुमदान चारण ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। हनवंतनगर निवासी को विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान के लिए अधिकृत किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि 7 मार्च 2024 तक की राशन वितरण अवधि में कुल 312 क्विंटल 2 किलो गेहूं स्टॉक में कम पाया गया। इस अनियमितता के बाद विभाग ने डीलरशिप को निलंबित कर दिया। राशन दुकान का कार्यभार निकटवर्ती डीलर नग सिंह को सौंपा गया।

स्टॉक सुपुर्दगी की प्रक्रिया के दौरान, डीलर जसवंत सिंह ने 312 क्विंटल 2 किलो गेहूं नए डीलर को सुपुर्द नहीं किया। इससे गेहूं के गबन की पुष्टि हुई। इसके बाद, विभाग की रिपोर्ट के आधार पर शेरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश