home page

राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर के भाई की गोली मारकर हत्या

 | 
राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर के भाई की गोली मारकर हत्या


Madhepura District, 16 अक्टूबर (हि.स.)।मधेपुरा में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी सुनील यादव के पुत्र प्रिंस यादव है। मृतक प्रिंस यादव राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव अपने घर से मधेपुरा विश्वविद्यालय आ रहे थे। इसी दौरान साहूगढ़ नहर से करीब 200 मीटर पश्चिम अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। हालांकि, घटना के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही मधेपुरा सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराधियों की पहचान, हत्या के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Prashant Kumar