यमुनानगर:नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी युवक गिरफ्तार
यमुनानगर, 13 मार्च (हि.स.)। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रबंधक राजिंदर कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नौ मार्च को बिना बताए घर से चली गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद किशोरी के बयान न्यायालय में दर्ज कराए गए। अपने बयान में किशोरी ने आरोप लगाया कि आरोपी अंकित ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला एएसआई रजनी बाला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जांच और तकनीकी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए शांति कालोनी जगाधरी निवासी आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रबंधक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

