home page

मुरादाबाद: 34.19 लाख रूपये की रकम हड़पने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

 | 
मुरादाबाद: 34.19 लाख रूपये की रकम हड़पने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार


मुरादाबाद, 25 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला पुलिस ने संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना के मोहल्ला सादात सराय सिरसी निवासी मारूफ को धोखाधड़ी कर 34.19 लाख रूपये की रकम हड़पने और धमकी देने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना मझोला एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते 24 मई को आजादनगर निवासी महिला यासमीन जहरा ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें प्लाट दिलाने के नाम पर 34 लाख 19 हजार 742 रुपये लेकर हड़पने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने यह भी आरोप लागया था कि रकम वापस मांगने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल