home page

मुठभेड़ में बकरी चाेर गिराेह का बदमाश घायल, आठ गिरफ्तार

 | 
मुठभेड़ में बकरी चाेर गिराेह का बदमाश घायल, आठ गिरफ्तार


फतेहपुर, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को पुलिस और बकरी चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हाे गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि गिरोह के अन्य आठ सदस्याें काे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुनीर तिराहे पर साेमवार सुबह पुलिस और बकरी चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हाे गई। इसमें एक बदमाश घायल हुआ, जबकि उसके 08 साथियों को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है।ये सभी बदमाश तीन काराें में सवार थे, जब पुलिस ने उन्हें राेकने का प्रयास किया ताे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कि जवाबी कार्रवाई में गिरोह के सदस्य लवलेश निषाद के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वही गिरोह के अन्य 08 सदस्यों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोर गिरोह के कब्जे से 03 चार पहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन, 58,100 रुपये नकद, 6 बकरा-बकरी और 315 बोर तमंचा मय कारतूस बरामद कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि चोर गिरोह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव से बकरी चोरी करने के साथ गाजीपुर थाना और जहानाबाद थाना क्षेत्र में भी वारदातें की है। वही गिरोह ने हमीरपुर, कानपुर देहात और कानपुर नगर में घटनाओं को अंजाम दिया है। इन सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार