home page

मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

 | 
मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत


उत्तर दिनाजपुर, 15 अप्रैल (हि. स.)। जिले के हेमताबाद में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपित शिक्षक को रायगंज कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना से इलाके में भारी तनाव फैल गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित का नाम कानू दे सरकार उर्फ अखिल (73) है, जो पेशे से गृह शिक्षक है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह बच्ची उसके पास पढ़ने गई थी। इसी दौरान उसने कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने आरोपित को घर से बाहर खींचकर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। आरोप है कि उसकी आंखों में मिर्च पाउडर भी डाला गया। सूचना मिलने पर हेमताबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार