home page

बिजली के खंभे से तार काटकर चाेरी कर ले जा रहे तीन चाेर गिरफ्तार

 | 
बिजली के खंभे से तार काटकर चाेरी कर ले जा रहे तीन चाेर गिरफ्तार


बहराइच, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात काे 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से एल्युमिनियम तार चोरी करने वाले तीन चाेराें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से चोरी किए गए करीब 300 मीटर विद्युत तार के दो बंडल बरामद हुए हैं। पुलिस ने तार काटने में इस्तेमाल हेक्सा ब्लेड और लोहे का प्लास भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि बीतीरात काे खैरीघाट पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बरदहा चौकी के पास शिवपुर जाने वाले नहर मार्ग पर तीन व्यक्ति 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल से एल्युमिनियम तार काटकर बंडल बना रहे हैं। आशंका है कि उसे चोरी करके ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित किया और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो बंडलों में कुल 299 मीटर एल्युमिनियम विद्युत तार, एक हेक्सा (डबल धार) ब्लेड और एक लोहे का प्लास बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान नकहा निवासी मनोज कुमार बाजपेई (32), मोनू कुमार बाजपेई (28) और मोहम्मद आसिफ उर्फ शेरू (22) के रूप में हुई है। तीनों खैरीघाट थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बरामदगी और पूछताछ के आधार पर तीनों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA