बहराइच में 10 लाख की अवैध स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
बहराइच, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की माेतीनगर थाना पुलिस ने शनिवार काे पेट्राेलिंग के दाैरान शनिवार काे एक नेपाली नागरिक काे गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 लाख रुपये की अवैध स्मैक बरामद हुई है। मोतीपुर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
मोतीपुर थानाध्यक्ष आनन्द चौरसिया, एसआई अनिल यादव, आरक्षी जय प्रकाश और रोहित सिंह के साथ इंडो-नेपाल सीमा के जंगली इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को रोका और जामातलाशी ली तो युवक के पास कपड़े में छिपाकर रखी लगभग 10 लाख की अवैध स्मैक बरामद हुई।
थानाध्यक्ष आनन्द चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान नेपाल के बांके जिला के रहने वाले मनीराम थापा के रूप में हुई है। बरामद स्मैक को जब्त कर लिया गया है। आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA

