home page

बंद मकान से 60 लाख का सोना और डेढ़ किलो चांदी और 7.50 नकदी

 | 
बंद मकान से 60 लाख का सोना और डेढ़ किलो चांदी और 7.50 नकदी


जोधपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के लहरिया रिसोर्ट के पास स्थित रामराज नगर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना करीब 40 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी, 7.50 नकदी और सीसीटीवी की डीवीआर चुराकर ले गए। घटना के समय परिवार के लोग केरू स्थित अपने गांव गए हुए थे। जब वापस लौटे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों दरवाजे और बक्से खुले हुए मिले। परिवादी ने राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार रामराज नगर निवासी महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ रविवार शाम को 7 बजे घर से परिवार के लिए केरू के लिए निकले। रात को गांव में ही रूके। सोमवार को दोपहर 3 बजे वापस रामराज नगर आए। तब घर के दरवाजे खुले थे। सामान बिखरा हुआ था। चोर करीब 7.50 लाख नकदी, डेढ़ किलो चांदी और 40 तोला सोने के आभूषण चुराकर ले गए। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी चुराकर ले गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश