home page

फरार पच्चीस हजार का ईनामी आरोपित गिफ्तार

 | 
फरार पच्चीस हजार का ईनामी आरोपित गिफ्तार


सुलतानपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना बन्धुआकला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपित पच्चीस हजार रूपये के ईनामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की है।

बंधुआ कला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने शनिवार को बताया कि यूपी गैगस्टर एक्ट के तहत फरार आरोपित पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। आराेपित अरूण कुमार श्रीवास्तव उर्फ बच्चा श्रीवास्तव पुत्र महेश चन्दर श्रीवास्तव निवासी ग्राम सराय भाई थाना धम्मौर का निवासी है। मुखबिर खास की सूचना पर खलेश्रपुर नहर के पास से आज गिरफ्तार किया गया । आरोपित पर लगभग चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त