पोंटा साहेब में बैंक खाते से धोखे से पैसे निकालने के मामले में अभियोग दर्ज
| Feb 28, 2026, 18:02 IST
नाहन, 28 फ़रवरी (हि.स.)। पोंटा साहेब में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सुदेश पत्नी स्व० जगबीर वर्तमान निवासी बद्रीपुर, तह० पांवटा साहिब निवासी नलहेड़ा गुज्जर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बैंक खाते से बिल्लू उर्फ विलाल पुत्र याकूब निवासी ग्राम हतछोया पो०ओ० ऊन थाना झिंझयाणा तहसील ऊना, जिला शामली, उ०प्र० ने धोखाधड़ी से पैसे निकाल लिए हैं।
महिला का आरोप है कि बिल्लू ने महिला के खाते से नेटबैंकिग और यूपीआई के माध्यम से पैसे निकाले हैं। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 318(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

