पूर्व मेदिनीपुर में साइबर फ्रॉड : पुलिस ने पीड़ित को लौटाई ठगी गई राशि
| May 27, 2026, 09:08 IST
मेदिनीपुर, 27 मई (हि.स.)।
पूर्व मेदिनीपुर जिले के सुताहाटा थाना की साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के करीब 11 लाख रुपये में से नौ लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर पीड़ित को वापस लौटा दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुताहाटा थाना क्षेत्र के एक निवासी के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना की साइबर टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के जरिए पुलिस ठगी की रकम में से नौ लाख रुपये बरामद करने में सफल रही। बाद में अदालत के निर्देश पर यह राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस भेज दी गई।
मंगलवार देर शाम पीड़ित को प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया। पुलिस ने बताया कि बाकी रकम की बरामदगी के लिए जांच अभी जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

