home page

पति और देवर पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

 | 
पति और देवर पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज


मुरादाबाद, 10 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना नागफनी क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति और देवर पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने करने का भी आरोप है। पीड़ित ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना मुगलपुरा क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह नागफनी थाना क्षेत्र में हुआ है। पीड़ित के अनुसार पति और देवर अनुराग ने षडयंत्र के तहत उसके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर लिए। आरोप लगाया कि पति और देवर उसके पास वीडियो भेज कर पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार, बीते 2 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे उसने पति को कॉल करके अश्लील वीडियो और फाटो डिलीट करने को कहा तो पति ने पैसे लेकर बुलाया। पीड़ित किसी तरह कुछ पैसों का इंतजाम करके पहुंची तो पति ने उससे नकदी, सोने की चेन, कानों की बाली छीन ली। इसके बाद गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। चीख-पुकार मचने पर भीड़ ने पहुंच कर पीड़िता को बचाया।

जहां से एफआईआर के आदेश हुए। इस संबंध में एसएचओ नागफनी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल