पटवारी पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धौलपुर टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपित पटवारी पटवार हल्का बसई सामंता तहसील एवं जिला धौलपुर में कार्यरत है।
एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी टीम धौलपुर को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके पिता ने 6 जनवरी 2026 को खाता संख्या 141 के खसरा नंबर 244, 249 व 476 की रजिस्ट्री अपने नाम कराई थी। उक्त रजिस्ट्री के आधार पर नामांतरण दर्ज करने के लिए आरोपित पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर लगातार परेशान कर रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। जहां एसीबी चौकी धौलपुर के पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानचन्द के नेतृत्व में टीम ने आरोपित पटवारी को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

