home page

पचीस हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

 | 
पचीस हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल


सुलतानपुर, 20 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना बन्धुआकला पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास तथा 25,000 रूपये के पुरस्कार घोषित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामन्त ने बुधवार को बताया कि थाना बन्धुआकला के वांछित तथा पचीस हजार रूपये के पुरस्कार घोषित आरोपित आयुष श्रीवास्तव पुत्र राजकुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम मैकू लाला का पुरवा थाना कुड़वार जनपद को लंगडी नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।

पिछले महीने मुकदमा वादी के पेट्रोल पम्प पर तेल भरवाकर पैसा न देना तथा मागंने पर गाली गलौज के साथ मारपीट और चाकू से हमला किया गया था। वादी के पुत्र को तेल मांपने वाले लोहे के बर्तन से सिर पर मार देना जिससे गंभीर चोटें लगी थी। आरोपित पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त