home page

नाेएडा में बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी

 | 
नाेएडा में बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी


नोएडा, 13 मार्च (हि.स.)। थाना बादलपुर क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। विद्युत विभाग के अधिकारी ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। इस घटना से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में बाधा आई है।थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना ने बताया की बीती रात को राजकुमार मौर्य ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। उनके अनुसार ग्राम रजातपुर एनटीपीसी रोड पर 250 केवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर लगा था। अज्ञात बदमाशों ने वहां से ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। कुछ दूर पर ट्रांसफार्मर का खाली टैंक पड़ा था। बदमाश ट्रांसफार्मर के अंदर लगे हुए कॉपर की क्वायल और कीमती तेल चोरी कर ले गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी