home page

नशीले कैप्सूल के साथ तीन लोग गिरफ्तार

 | 
नशीले कैप्सूल के साथ तीन लोग गिरफ्तार


धर्मशाला, 05 नवंबर (हि.स.)। जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र घट्टा टोल प्लाजा के पास गश्त के दौरान एक इटियोस क्रॉस कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ करने तथा कार की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 422 स्पस्मोविल प्लस कैप्सूल बरामद किए गए। सीआईए टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कार सवार तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बरामद स्पस्मोविल प्लस कैप्सूल (ट्रामाडोल) व कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष राणा (आयु 38 वर्ष), निवासी गांव राजोल वार्ड नं. 2, डाकघर राजोल, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा तथा पवन धीमान (आयु 32 वर्ष), निवासी गांव हटली गुड़ाना वार्ड नं. 3, डाकघर द्रम्ण, तहसील सिहुंता, जिला चंबा तथा ओम प्रकाश (आयु 46 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर सराह, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा शामिल है। कांगड़ा पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों द्वारा यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया