नकली सोना ससमे तीन व्यक्ति गिरफ्तार
| Mar 2, 2026, 09:41 IST
गुवाहाटी , 02 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी की पलटन बाजार पुलिस ने नकली सोना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल बतायी गयी है।
गुवाहाटी पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नेपाली मंदिर इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान एक किलो 31 ग्राम नकली सोना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मिहिरजान इस्लाम (25, बरपेटा), मोहम्मद हनीफ आली (24, लालुक) और इस गिरोह के मुख्य साजिशकर्ता, लालुक निवासी मेहरजान नेसा (30) को हरमोती ओपीडी में हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

