home page

दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार


गोरखपुर, 17 जून (हि.स.)।

कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी के 2,090 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ छोटे पुत्र शान निवासी रहमतनगर थाना राजघाट और मो. अयान उर्फ अली पुत्र मुन्ना उर्फ फिरोज निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 2 जून और 12 जून 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दुकानों का ताला तोड़कर नकदी चोरी की थी। इन घटनाओं के संबंध में कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाते हुए दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 2,090 रुपये नकद बरामद किए। इस बरामदगी के आधार पर मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में पंजीकृत मुकदमा संख्या 126/2026 व 080/2026 में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी हाथ तो नहीं है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय