home page

तीस किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

 | 
तीस किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार


जोधपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। कमिश्नरेट की माता का थान और झंवर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपिताें के पास से पुलिस ने 30 किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

माता का थान पुलिस थानाधिकारी अनिल कुमार यादव ने थाना क्षेत्र में आसापुरा दाल-बाटी पर रेड दी। दुकान में 1 किलो 282 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। किराए की दुकान चलाने वाले दुकानदार मूलत: भोपालगढ़ के देवातड़ा स्थित देवी सागर निवासी रूपाराम पुत्र गोकूलराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह झंवर थाने के एसआई देवाराम ने दड़ी की ढाणी जोलियाली निवासी दिनेश पुत्र राणाराम के पास से 29 किलो 660 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। दोनों मामलों में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश