home page

जबलपुर: सोहागी में कथित धर्मांतरण की सूचना पर जांच, बजरंग दल सहित पुलिस पहुंची मौके पर

 | 
जबलपुर: सोहागी में कथित धर्मांतरण की सूचना पर जांच, बजरंग दल सहित पुलिस पहुंची मौके पर


जबलपुर, 31 मई (हि.स.)। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सोहागी इलाके में रविवार दोपहर कथित धर्मांतरण की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई।

जानकारी के अनुसार, सूचना के आधार पर पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए है।

संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। अधारताल थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ महिलाओं ने स्कूल में बने चर्च में धर्मांतरण कराए जाने संबंधी शिकायत दी हैं। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। स्कूल में चर्च की अनुमति थी कि नहीं इसकी जांच भी की जाएगी। इस मामले में संचालक पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है तथा किसी भी अवैध गतिविधि पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक