home page

किशोरी की मौत मामले में आरोपित ट्यूटर चेन्नई से गिरफ्तार

 | 
किशोरी की मौत मामले में आरोपित ट्यूटर चेन्नई से गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 29 मार्च (हि.स.)। सिलीगुड़ी केकुलीपाड़ा इलाके में किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे मुख्य आरोपित ट्यूटर आमिर अली को रविवार को चेन्नई से गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी लाया गया। सिलीगुड़ी के डीसीपी शमसुद्दीन अहमद ने रविवार को पत्रकार सम्मेलन कर इसकी दी। डीसीपी ने बताया कि जांच के लिए विशेष टीमें काम कर रही थी। हालांकि, ऑपरेशन की पूरी जानकारी जांच के हित में सार्वजनिक नहीं की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपित लंबे समय से फरार था, लेकिन डिजिटल फुटप्रिंट और खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक की गई। इसके बाद एक विशेष टीम ने चेन्नई में ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार किया और हवाई मार्ग से सिलीगुड़ी लेकर पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के भाई समीर अली को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी के बाद गुरुंग बस्ती कांड की जांच में तेजी आएगी।

गौरतलब है कि पिछले गत सोमवार कुलीपाड़ा में किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोप है कि मृतका का किशोरी ट्यूटर के साथ प्रेम संबंध था। वह उसके घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपित पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार