home page

एक साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार

 | 
एक साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार


जोधपुर, 16 मई (हि.स.)। भोजासर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे टॉप-10 इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

फलोदी पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तस्कर हडमानराम उर्फ हनुमानाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी कालीराना नगर, थाना भोजासर का निवासी है। गिरफ्तार आरोपित हनुमानाराम एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित था। उस पर अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप है। हनुमानाराम पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था और जिले की टॉप-10 वांछित सूची में शामिल था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपित के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश