home page

अवैध देशी शराब का अड्डा ध्वस्त, लाखों का सामान जब्त

 | 
अवैध देशी शराब का अड्डा ध्वस्त, लाखों का सामान जब्त


जलपाईगुड़ी, 11 जून (हि. स.)। जिले के राजगंज इलाके में पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अड्डे को ध्वस्त कर दिया। मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को शिकारपुर ग्राम पंचायत के उत्तर बंगाल फार्म के समीप यह अभियान चलाया गया गया।

गुरुवार सुबह बेलाकोबा चौकी की पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके से अवैध शराब बनाने का सामान बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, अभियान में तीन शराब बनाने के छह एल्युमिनियम के बर्तन, दो फ्लैनल, करीब 30 किलो गुड़, लगभग 60 लीटर तैयार चुलाई शराब तथा दस प्लास्टिक के जार में रखा करीब 200 लीटर फर्मेंटेड वॉश बरामद किया गया। बरामद किए गए सभी अवैध शराब और उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस का अनुमान है कि जब्त सामान की बाजार कीमत लाखों रुपये में है। इस मामले में संदिग्ध आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार