home page

स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल जमनीपाली में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

 | 
स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल जमनीपाली में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव


स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल जमनीपाली में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव


कोरबा, 16 जून (हि. स.)। स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल, जामनीपाली में आज शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु टेकाम, ब्लॉक रिसर्च कोऑर्डिनेटर प्रह्लाद साहू, विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु साहू एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु टेकाम ने विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं माला पहना कर आत्मीय स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में श्री टेकाम ने अभिभावकों से विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने देश के भावी नागरिकों के निर्माण में शिक्षकों एवं अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। अधिकारियों, प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर तथा चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने नियमित रूप से विद्यालय आने का संकल्प लिया तथा विद्यालय में प्रवेश को लेकर विशेष उत्साह प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु साहू ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय बच्चों के शैक्षणिक, नैतिक एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत है।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच सकारात्मक संवाद और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी