home page

सूरजपुर : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में आरटीई प्रवेश की पात्र-अपात्र सूची जारी

 | 

सूरजपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल तिलसिवां में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पात्र और अपात्र सूची आज मंगलवार जारी कर दी गई। अभ्यर्थी 16 जुलाई की शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कक्षा केजी-1 में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम-2009 के तहत 23 सीटों, शासकीय कोटे की 7 सीटों तथा कक्षा चौथी में आरटीई के तहत एक सीट के लिए 10 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिए प्रकाशित कर दी गई है।

यदि किसी अभ्यर्थी को सूची पर कोई आपत्ति है, तो वह 16 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर कार्यालय में निर्धारित प्रारूप के अनुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय