home page

बलरामपुर : प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में प्रबंधक भर्ती, तीन सितंबर तक आवेदन

 | 

बलरामपुर, 29 जुलाई (हि.स.)। बलरामपुर जिले की प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, बलरामपुर ने पात्र अभ्यर्थियों से 3 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जारी सूचना के अनुसार प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति महावीरगंज, कुसमी, बसंतपुर, बासेन और डिण्डो में प्रबंधक के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार से संबंधित हो तथा वर्ष 2022 से 2026 के बीच न्यूनतम 500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहण किया हो।

भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन प्रारूप एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय