home page

बलरामपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू

 | 

बलरामपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री बालक भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं के प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज बुधवार से शुरू हुई यह काउंसिलिंग 5 अगस्त तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद पात्र विद्यार्थियों की सूची और काउंसिलिंग कार्यक्रम विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालयों में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

प्रवेश के लिए कक्षा 8वीं की अंकसूची, अध्ययन प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, विशेष श्रेणी से संबंधित प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

चयनित विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के बाद तीन दिन के भीतर स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) और जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण-पत्र संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में जमा करना होगा।

विभाग ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय