home page

प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित 03 परिवारों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

 | 

जगदलपुर, 18 सितंबर (हि.स.)। कलेक्टर बस्तर द्वारा प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत तोकापाल विकासखण्ड के ग्राम करंजी की बिमला की मृत्यु सांप काटने से पुत्र कमलू कश्यप को और ग्राम नैननार के आयतु की मृत्यु नाला के पानी में डूबने से पत्नी रामो को, बस्तर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भोंड पुंजीगुड़ापारा के बुदरूराम बघेल की मृत्यु नाला के पानी में डूबने से पत्नी सोनमती को चार- चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे