home page

दो बेटियों की परवरिश में हसरत खान को मिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का सहारा

 | 
दो बेटियों की परवरिश में हसरत खान को मिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का सहारा


बलरामपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले की निवासी हसरत खान को अपनी दोनों बेटियों के जन्म के दौरान आर्थिक सहायता मिली, जिससे मातृत्व के दौरान उन्हें काफी मदद मिली।

हसरत खान ने बताया कि योजना के तहत मिली सहायता राशि का उपयोग उन्होंने बेटियों की देखभाल, पोषण और अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। आर्थिक सहायता मिलने से परिवार पर पड़ने वाला खर्च का दबाव कम हुआ और बेटियों की बेहतर परवरिश में मदद मिली।

उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से माताओं को आर्थिक संबल मिलता है और बेटियों के स्वास्थ्य, पोषण तथा बेहतर भविष्य की दिशा में परिवारों को सहयोग मिलता है। हसरत ने योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय