home page

जगदलपुर में 28 अक्टूबर को रोजगार मेला का होगा आयोजन

 | 
जगदलपुर में 28 अक्टूबर को रोजगार मेला का होगा आयोजन


जगदलपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ाववाल जगदलपुर में 28 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें प्राइवेट सेक्टर के नियोजक द्वारा लगभग 500 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 10वीं, 12वीं तथा स्नातक योग्यताधारी आवेदकों का सिक्युरिटी गार्ड सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती किया जाएगा। पदों की योग्यतानुसार वेतनमान 18000 से लेकर 26000 तक निर्धारित है। मेला में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को इस विभाग के पोर्टल के रोजगार मेला में आवेदन करने हेतु रोजगार इच्छुक लाॅगईन में जाकर आवेदन करना होगा।

इस रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक आवेदक 28 अक्टूबर को अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूलप्रति एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो तथा मोबाईल यंत्र के साथ जिला रोजगार कार्यालय जगदलपुर में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे