home page

बलरामपुर : सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 11 अगस्त को

 | 

बलरामपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। आज शनिवार को जिला पंचायत की ओर से बैठक की सूचना जारी की गई।

बैठक में जिला पंचायत के प्रशासनिक और वित्तीय विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें 01 अप्रैल 2026 से 10 अगस्त 2026 तक के आय-व्यय का अनुमोदन प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा शिक्षा सहित अन्य विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सामान्य प्रशासन समिति के सभी सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय