home page

रायपुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

 | 

रायपुर 11 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रायपुर में शनविार की देर रात हत्या की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके की स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव सेन निवासी अमलीडीह हाल मुकाम टिकरापारा के रूप में हुई है। घटना बीती रात करीब 10:30 बजे उस समय की है जब स्वर्ण जयंती चौक पर पंडाल में माता की मूर्ती की स्थापना की जा रही थी।

राजेन्द्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक डीजे बजने के दौरान मृतक का नाबालिग आरोपित के साथ कुछ विवाद होना बताया जा रहा है, विवाद के दौरान नाबालिग आरोपित ने चाकू से गौरव सेन (18)पर हमला कर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद स्थानीय रहवासी घायल गौरव को गंभीर हालत में पास के ही एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरो ने उस मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलने के बाद राजेन्द्र नगर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच समेत डीसीपी नार्थ, डीसीपी क्राई और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगालने पर वारदात के बाद आरोपित की तलाश की गई तो देर रात घटनास्थल के आसपास ही पुलिस ने नाबालिग आरोपित को धरदबोचा और थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। फिलहाल राजेन्द्र नगर थाना पुलिस आरोपित से हत्या की असली वजह जानने में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल