home page

कोरबा : करूमौहा जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
कोरबा : करूमौहा जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


कोरबा, 18 मार्च (हि. स.)। जिले के करूमौहा ग्राम स्थित घने जंगल में आज बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परदेसी (22 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद रजगामार चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी