home page

एपस्टीन फाइल मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने जिला भाजपा कार्यालय घेरा

 | 
एपस्टीन फाइल मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने जिला भाजपा कार्यालय घेरा


धमतरी, 24 फ़रवरी (हि.स.)।जिला युवा कांग्रेस ने 24 फरवरी को एपस्टीन फाइल मामले को लेकर जिला भाजपा कार्यालय के घेराव किया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगाकर बल तैनात किया गया।

सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेसियों के साथ पुलिस की जमकर झूमाझटकी हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल मामले में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के नाम सामने आए है। यह शर्म की बात है। अब तक इस मामले की जांच नहीं हुई है। जांच क्यों नहीं हो रही इसके विरोध में आज युवा कांग्रेस के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने आए हैं। एपस्टीन फाइल को लेकर मोदी और ट्रंप में डील हो चुका है। जिसके कारण देश में हर चीज महंगाई हो चुकी है। किसान परेशान है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि हम अमेरिका के गुलाम बन गए हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ती है। सभी कार्यकर्त्ता उनके साथ हैं।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, राकेश मौर्य, उदित साहू, हितेश गंगवीर, गौतम वाधवानी, गीतराम सिन्हा, विशु देवांगन, प्रमोद कुंजाम, राजा देवांगन, कुलेश्वर देवांगन, वातांजलि गोस्वामी, गणेश्वरी कामड़े सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा