home page

जन्माष्टमी पर मटकी बांधने के दौरान एक युवक 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आया, हालात गंभीर

 | 

बिलासपुर, 05 सितंबर (हि.स.)।जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के बीच बिलासपुर के राजीव गांधी चौक क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए ऊंचाई पर मटकी बांधने चढ़ा करीब 20 वर्षीय युवक अचानक 11 केवी हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। बिजली का जोरदार झटका लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी चौक क्षेत्र में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान करीब 20 वर्षीय युवक मटकी बांधने के लिए ऊंचाई पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे 11 केवी हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में वह आ गया। हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही युवक को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार जारी है। फिलहाल शनिवार को डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल