home page

हथौड़ी से युवक पर जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार

 | 
हथौड़ी से युवक पर जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार


धमतरी, 06 जुलाई (हि.स.)। पुरानी रंजिश को लेकर हथौड़ी से एक युवक पर आरोपित ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। पुलिस ने साेमवार काे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

करेलीबड़ी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार चार जुलाई को शाम करीब 5:15 बजे ग्राम हसदा नंबर-एक स्थित पोस्ट आफिस के सामने टीन शेड के नीचे रोड़ किनारे चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठा हुआ था, तभी गांव के ही देवलाल निषाद वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए चंद्रहास साहू को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान तैश में आकर देवलाल निषाद ने अपने पास रखे हथौड़ी से हत्या की नीयत से चंद्रहास पर लगातार प्राणघातक हमला कर दिया।

हमला के दौरान पीड़ित ने स्वयं काे बचाने के लिए सिर के वार को रोका, तो उनके दाहिने जबड़े एवं दाहिने हाथ की कोहनी पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से भाग निकले। इधर ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चंद्रहास की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार जारी है। इस घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस तत्काल वहां पहुंची। आरोपित को हिरासत में लेकर छिपाकर रखी गई घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद कर आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। आरोपित देवलाल निषाद को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा