home page

अकलतरा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 | 
अकलतरा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई


जांजगीर-चांपा, 24 मार्च (हि. स.)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान लखन केवट (27 वर्ष), निवासी कोटमी सोनार, थाना अकलतरा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 9 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर आरोपित पकड़ा।

पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं प्रतिभा राठौर सहित थाना स्टाफ शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT