home page

18 शक्तिपीठों के लिए साइकिल से निकले तेलंगाना के युवक का भोपालपटनम में हुआ स्वागत

 | 
18 शक्तिपीठों के लिए साइकिल से निकले तेलंगाना के युवक का भोपालपटनम में हुआ स्वागत


बीजापुर, 23 सितंबर (हि.स.)। तेलंगाना के मैनचेरियल जिले से 18 शक्ति पीठों के दर्शन के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले संदेश कुमार गुप्ता का आज बुधवार काे भोपालपटनम पहुंचने पर युवा हिंदू उत्सव समिति द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के सदस्यों ने शिव मंदिर प्रांगण में उनका स्वागत करते हुए भगवान भोलेनाथ एवं श्रीगणेशजी के दर्शन करवाए और यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

संदेश कुमार गुप्ता इससे पहले वर्ष 2023-24 में साइकिल से देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर दर्शन कर चुके हैं। अब वे ‘सेव एनिमल, सेव नेचर’ के संदेश के साथ 18 शक्ति पीठों के दर्शन के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उनका उद्देश्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ पर्यावरण संरक्षण और पशु संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

भोपालपटनम आगमन के दौरान युवा हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक साईकृष्णा चेट्टी ने अपने गृह निवास पर संदेश कुमार गुप्ता का अभिनंदन किया। उन्होंने उनकी यात्रा की सराहना करते हुए सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति के सदस्य पुष्पक कालसा, हर्षित, अम्मू, हनुमंत, देवदास, कृष्णा एवं सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान समिति सदस्यों ने संदेश कुमार गुप्ता के अनुभव भी सुने और उनके अभियान के उद्देश्य की जानकारी ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे