युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
जगदलपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत खपराभट्टी में रहने वाले एक युवक ने आज मंगलवार काे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार खपराभट्टी निवासी आयुष पिता नागेश्वर 19 वर्ष जो कि कुछ दिनों से घर में अकेला रह रहा था। पिता के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण उनकी पत्नी ने बेहतर उपचार के लिये उसे विजयवाड़ा लेकर गई थी। आयुष गीदम रोड में मोबाइल दुकान का संचालन करता था। रोजाना की तरह आज सुबह जब आयुष के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पास में रहने वाली एक छोटी बच्ची खेलते-खेलते आयुष के रूम में झांक कर देखा तो उसे फांसी के फंदे में लटका हुआ देखा। जिसके बाद उसने पड़ोसी को मामले की जानकारी दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

